
कुचेरा में फागोत्सव की धूम, गुलाल-अबीर व फूलों से खेली होली
![]() |
महबूब खोखर | Mon, 10-Mar-2025 |
---|
कुचेरा(नागौर डेली न्यूज)। शहर के छोटा बाजार मोहल्ले में दोपहर को महिलाओ ने फागोत्सव का आयोजन किया, जिसमें मोहल्ले की महिला ग्रुप ने एक से बढक़र एक फाग उत्सव गीत गाए। गुलाल अबीर और फूलों से होली खेली गई और ठाकुरजी की प्रतिमाओं को फूलों से सुंदर श्रृंगार किया गया।

भगवान के हाथों में पिचकारी भी सजाई गई। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे खुशबूदार फूलों की वर्षा की गई। कार्यक्रम में दुर्गा देवी अग्रावत, सुगनी घांची, विमला दाधीच, मडी देवी, सीमा दाधीच, कंचन सेन, सावित्री देवी,बुली देवी, भंवरी देवी, संतोष टेलर, मंगली देवी, रतनी देवी, नीलू, गीताजंलि दाधीच, राधा दाधीच आदि महिला उपस्थित रही।

Latest News





