भागवत कथा सुनने परिजनों के साथ आए मासूम की तालाब में डूबने से मौत
![]() |
अबू बकर बल्खी | Tue, 28-Apr-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। मगरा बास क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भागवत कथा सुनने अपने परिजनों के साथ आए एक मासूम बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महादेव पुत्र आनंद ढोली अपने परिवार के साथ मगरा बास में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने आया था।
कथा स्थल के पास बने तालाब के निकट खेलते समय आठ वर्षीय मासूम अचानक पानी में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से दम निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई नाथूराम, राजेंद्र गिला और विक्रम मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तैराक की मदद से बच्चे को तालाब से बाहर निकलवाया और तुरंत राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाद में शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। भागवत कथा का धार्मिक माहौल भी हादसे के बाद गम में तब्दील हो गया।