विज्ञापन

नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी का खुलासा और नशा तस्करों पर शिकंजा

जयसिंह चौहान Tue, 28-Apr-2026

नागौर(नागौर डेली न्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय नागौर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्टाफ काउंसिल बैठक के साथ-साथ चोरी और अवैध मादक पदार्थों के मामलों में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 

 

 

विज्ञापन

चोरी का खुलासा : 27 कट्टे गेहूं बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

थाना थांवला पुलिस ने राशन की दुकान से गेहूं चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के 27 कट्टे गेहूं बरामद किए हैं और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल की रात आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

 

विज्ञापन

नशा मुक्त अभियान में बड़ी सफलता, 9 किलो डोडा पोस्त जब्त

‘ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर’ अभियान के तहत थाना मूंडवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 9 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1.35 लाख रुपए बताई जा रही है। 

 

लगातार कार्रवाई से अपराधियों में खौफ

नागौर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए मोबाइल नंबर 8764521201 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी साझा की जा सकती है। पुलिस कंट्रोल रूम (100/112) भी आमजन की सहायता के लिए उपलब्ध है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News