विज्ञापन

परबतसर पुलिस की तत्परता से 48 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल दस्तयाब

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 16-Jun-2026

परबतसर(नागौर डेली न्यूज) डीडवाना-कुचामन पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गुम हुई नाबालिग बालिकाओं को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। परबतसर थाना पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुमन बुंदेला के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने दोनों मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया तथा तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग किया।

पहले मामले में 13 जून को एक व्यक्ति ने परबतसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

 

विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में 14 जून को एक अन्य व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास, तकनीकी सहायता और प्रभावी समन्वय के माध्यम से दोनों बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। इसके बाद बालिकाओं को बाल कल्याण समिति नागौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें परिजनों के साथ भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि जिला पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमन बुंदेला, सहायक उप निरीक्षक रामूराम, सहायक उप निरीक्षक गोपालराम, कांस्टेबल राजूदेवी, राजूराम, भंवरलाल, देवलाल तथा संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उनके सामूहिक प्रयासों को सफलता का आधार बताया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News