ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढाने की मांग
![]() |
अबू बकर बल्खी | Tue, 28-Apr-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान सरकार द्वारा शिविरा पंचांग में विश्व योग दिवस 21जून से विधालय खोलकर सत्र शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं जबकि गर्मी और लू के साथ तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शिक्षक संघ द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढ़ाने की मांग की गई है।
वहीं शिक्षक नेता नानूराम गोदारा ने बताया कि इस बार मौसम परिवर्तन के चलते गर्मी लेट शुरू हुई है जिससे तापमान जुलाई तक गर्म रहने की संभावना है। ऐसे में सरकार को शिक्षक हित एवं छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर विचार कर शीघ्र ही आदेश जारी कर आंदोलित शिक्षकों को राहत प्रदान करनी चाहिए।