विज्ञापन

कुचामन : ‘क्रिएशन-6’ का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा और आत्मविश्वास की झलक

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 28-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। शहर में रविवार शाम रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “क्रिएशन-6” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन एलियन पब्लिक स्कूल, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज और CAD Index इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनिंग के संयुक्त तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित कुमावत भवन में आयोजित हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

 

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एलुमनाई मीट से, गणेश वंदना ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विद्यार्थियों की एलुमनाई मीट एवं सम्मान समारोह से हुई। इसके बाद शाम 7:15 बजे गणेश वंदना और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गणेश वंदना की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, दर्शक हुए भावुक

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, क्रिएटिव मॉडल्स और आत्मविश्वास से भरपूर एक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नरसिंह अवतार, हिरण्यकश्यप थीम, हॉरर एक्ट और “डायरेक्शन ऑफ एजुकेशन” जैसी प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

फादर्स एक्ट और मदर्स एक्ट ने दर्शकों की आंखें नम कर दी, वहीं शिव तांडव की प्रस्तुति पर पूरा सभागार झूम उठा। CAD Index के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्रिएटिव मॉडल्स की भी खूब सराहना हुई।

 

विज्ञापन

अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन, शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों एवं स्पॉन्सर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन में अमित कुमार, फ्रांस से आई शिक्षिका एंजेलिक फॉरेस्टयर, सुरेश कुमार मंडा, राजकुमार रणवा, प्यारेलाल, हरफूल, लोकेन्द्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, महेश ददरवाल, बाबूलाल जेठीवाल, आकाश, अशोक, शंभू दयाल कुमावत सहित अनेक अतिथियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संस्थानों के निदेशक सी.आर. कुमावत ने स्वागत उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ क्रिएटिविटी, कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं CAD Index के निदेशक बी.एल. कुमावत ने युवाओं को रोजगार के नए अवसरों के प्रति जागरूक किया।

 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें मुकेश कुमार, अशोक, शुभम, चित्रमल, मोनू कुमावत, बीना पाराशर, शिवानी शेखावत, कुमकुम शेखावत, आशा शर्मा, चंदन शर्मा, पूनम, विमला, रेखा, लखन, भींवाराम, राजकुमार, सूरज, महेंद्र, राहुल, सुनीता, चंद्रप्रकाश, नानूराम, अजय, प्रकाश, श्रीराम, बाबूलाल, रोहित, करण सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

 

अलुमनाई सम्मान और सफल आयोजन

कार्यक्रम में संस्थानों के सफल पूर्व विद्यार्थियों (अलुमनाई) को भी सम्मानित किया गया, जिनमें बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट पंकज कुमार मोहनपुरिया, रौनक शर्मा और एंकर विहान दिव्यांशु सहित अन्य शामिल रहे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में एलियन पब्लिक स्कूल के सचिव संजू कुमावत, माया, लीला, मुकेश सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News