आम रास्ते से झाड़ियां हटाकर मार्ग किया साफ, आसान हुई आवागमन की राह
![]() |
अबू बकर बल्खी | Wed, 17-Jun-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 स्थित पुरानी ऊन मील के पीछे कॉलोनी में लंबे समय से झाड़ियों और संकरे रास्ते के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की मांग पर ईओ के निर्देश पर एसआई रामचंद्र पुनिया, विक्रम भार्गव मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से रास्ते के किनारों पर उगी झाड़ियों को हटाकर मार्ग की सफाई और चौड़ीकरण का कार्य करवाया।
इस अवसर पर वार्डवासी अब्दुल वहीद, अब्दुल वहाब, महबूब अली सहित अन्य लोगों ने कार्य के लिए नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश के समय पर स्थानीय बस्ती के लोगों को आवागमन में राहत मिली है।