जिला मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सदस्यता अभियान अंतिम चरण में
मोहम्मद शहजाद | Sat, 28-Jun-2025 |
---|
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। डीडवाना कुचामन जिला मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था द्वारा जारी सदस्यता अभियान 2025 अब अपने अंतिम चरण में है। संस्था की ओर से मकराना तहसील के समस्त समाज बंधुओं से अपील की गई है कि 30 जून 2025 तक चलने वाले इस अभियान में अवश्य भाग लें और समाज से सक्रिय रूप से जुड़ें।
संस्था के जिला महामंत्री शान्तिस्वरुप सोनी ने बताया कि पुराने सदस्यों को नया फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है, परंतु सभी से आग्रह किया गया है कि संलग्न सदस्यता सूची की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष व महिलाएं सदस्य बन सकते हैं।
संस्था ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाले संस्था चुनावों में केवल वे ही सदस्य भाग ले सकेंगे जिनका नाम सदस्यता सूची में दर्ज होगा। मकराना शहर में पूनमचंद अग्रोया, बोरावड़ शहर में समाज अध्यक्ष अनिल कुमार सहदेव, बूड़सू शहर में हंसराज डांवर, बोरावड़ के समाज उपाध्यक्ष तेजनारायण सहदेव
तथा राणीगांव के शिवरतन डांवर भी अभियान के तहत कार्यरत हैं, जिनसे संपर्क कर सदस्यता जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सकता है। अधिक जानकारी या सहायता के लिए जिला महामंत्री शांतिस्वरूप सहदेव एवं तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश तोषावड़ से संपर्क किया जा सकता है।