कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए नावां-कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों की ली बैठक
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 19-Jun-2025 |
---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : नावां विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी द्वारा संगठन की मजबूती के लिए नावां एवं कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्षों की ली बैठक। प्रदेश स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य के लिए विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी ने गुरूवार को खारिया के देवनारायण मंदिर परिसर में नावां एवं कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष एवं दोनों ब्लॉकों के मंडल अध्यक्षों और विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की बैठक में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों के साथ पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के बारे में विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया तथा एक-एक करके सभी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
मंडल अध्यक्षों ने संगठन प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूती देने एवं एक बूथ दस कार्यकर्ताओं के बारे में चर्चा की। संगठन प्रभारी ने प्रदेश स्तरीय संगठन के जो भी आदेश उन्हें प्राप्त हुए हैं उनको विस्तार से समझाया तथा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का भी मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत हुए विकास कार्य को अगर रोका जा रहा है तो उसकी लिस्ट मुझे प्रदान करें ताकि मैं उच्च स्तर पर कार्रवाई करके उनको चालू करने का प्रयास करूंगा तथा पूर्व विधायक एवं उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी से भी विचार विमर्श करूंगा।
जरूरत पड़ी तो इसके लिए पार्टी संगठन बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन भी करने के लिए तैयार रहने के लिए आव्हान किया। प्रदेश संगठन के आदेशों के अनुसार विधानसभा प्रभारी लगातार ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के संपर्क करके सभी मंडलों में बैठक करके पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। बैठक के पश्चात राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर पौधारोपण भी किया तथा सभी की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, जिला महासचिव बुद्धाराम चौधरी, कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, नगर अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, दोलाराम महला मंडल अध्यक्ष शिव, कानाराम रॉयल मंडल अध्यक्ष चितावा, छोटू राम मेघवाल नावां ग्रामीण अध्यक्ष, मदनलाल कुमावत कुचामन ग्रामीण अध्यक्ष, खेताराम गुर्जर घाटवा मंडल अध्यक्ष, नंदकिशोर शर्मा जिलिया मंडल अध्यक्ष, राजूराम कुमावत लूणवा ब्लॉक अध्यक्ष, कजोड़ राठी देवली कला मंडल अध्यक्ष, श्रीराम मूवाल भांवता मंडल अध्यक्ष, रंगलाल गुर्जर मारोठ मंडल अध्यक्ष, ज्ञानाराम श्यामगढ़ मंडल अध्यक्ष, दोनों ब्लॉकों के सभी 11 मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ काफी लंबे समय तक संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में जवाना राम मोहनपुरिया पार्षद, शंकर मोहनपुरिया पार्षद प्रतिनिधि, गजेंद्र कांसोटिया, भागूराम बुगालिया, दुर्गाराम चौधरी, महावीर प्रसाद शिम्भु पुरा, रामदेव पूर्व सरपंच हिरानी, इमदाद खान सेवादल महासचिव, कानाराम कुमावत खारिया पूर्व सरपंच, रामेश्वर चौधरी माता सुखा, श्रवन राम गोगोर कमलकांत डोडवाडिया, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।