विज्ञापन

किसान को फसल बेचने पर मिली राशि गलत खाते में गई, पुलिस ने कार्रवाई कर पश्चिम बंगाल से वापस दिलाई

शौकत खान Fri, 13-Jun-2025

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) निकटवर्ती ग्राम बाजवास में एक महिला किसान को साल भर की मेहनत से उगाई फसल का भुगतान किया गया तो राशि पश्चिम बंगाल में किसी खाते में चली गई। महिला किसान के कम पढ़े लिखे होने तथा जनाधार संख्या गलत इंद्राज करने से राशि गलत खाते में डिपॉजिट हो गई। किसान बिमला देवी ने अपनी मूंग की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राजफेड को 217050 रुपए में  बेची। किसान बिमला देवी ने भूलवश जनाधार संख्या गलत भरने के कारण उसकी फसल की राशि किसी अन्य खाते में चली गई। 

विज्ञापन

महिला किसान को जब पता चला तो वह डिप्रेशन में आ गई। तब महिला किसान हिम्मत दिखाते हुए पीलवा थाने मदद के लिए पहुंची। महिला ने अपनी सारी समस्या साइबर एक्सपर्ट मनीष तिवाड़ी को बताई, जिन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर शिकायत दर्ज कर किसान की राशि को पश्चिम बंगाल के के खाताधारक के खाते में होल्ड कराया। 

विज्ञापन

फिर न्यायालय के आदेश से किसान की 217050 की राशि वापिस किसान को लौटाई। किसान बिमला देवी और उनके परिवार वालों ने पीलवा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही के लिए आभार जताया। मामले में थानाधिकारी विनोद मीणा एवं साइबर एक्सपर्ट मनीष तिवाड़ी की प्रभावी भूमिका रही। किसान ने राशि मिलने के बाद बताया कि मेरी पूरी साल की खेती की इतनी बड़ी रकम को गलत हाथों में जाने से रोका। पुलिस ने थाने में सभ्य आचरण कर पूरी बात सुनी। पुलिस कि नकारात्मक छवि जो समाज में बनी हुई हैं, वह आज दूर हुई। लोगों से आग्रह है कि जब भी कोइ लीगल समस्या हो तो निसंकोच पुलिस को बताएं। पुलिस जरूर मदद करेगी। 

विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट मनीष तिवाड़ी ने बताया कि किसान ने अपने जनाधार का एक अंक भूल वश गलत दर्ज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस राशि को पश्चिम बंगाल के खाते में होल्ड करवाकर किसान उसकी मेहनत की कमाई लौटाई। तिवाड़ी ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराध पुलिस के लिए एक चुनौती हैं, पर समय पर सतर्कता हमें ठगी से बचा सकती हैं। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग भोले भाले लोगों को चंद रुपयों का लालच देकर उनके खाते को किराए पर लेकर ठगी कर रहे है।जिनके चंगुल में न आए और अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो तो पुलिस को सूचित करें। पुलिस थाने में आने से घबराए नहीं। आधुनिक समय में पुलिस पब्लिक के साथ फ्रेंडली हो रही हैं।

( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News