भाजपा देहात का प्रबुद्धजन सम्मेलन व प्रेस वार्ता गुरूवार को कुचामन में
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 11-Jun-2025 |
---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : गुरूवार को दोपहर में साढे बारह बजे भारतीय जनता पार्टी, नागौर देहात द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कुचामन के आसपुरा रोड स्थित मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज में होगा, जिसमें लुम्बाराम चौधरी सांसद, जालौर मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता माहेश्वरी जिलाध्यक्ष, भाजपा नागौर देहात करेगी। इस दौरान अशोक सैनी, जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, मानसिंह किनसरिया, जिला संयोजक संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम तथा जिला सह संयोजक संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम डॉ. देवीलाल दादरवाल उपस्थित रहेंगे।