ग्राम बूडसू में बौद्ध रीति से हुआ नामकरण
मोहम्मद शहजाद | Mon, 09-Jun-2025 |
---|
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। मकराना के निकटवर्ती ग्राम बूडसू में गोविंदराम जी के घर पर उनकी पुत्री का नामकरण बौद्ध विधि विधान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भनते नागवंशी एवं बौद्ध आचार्य शील सागर फुलेरा द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। भंते नागवंशी द्वारा सभी के लिए मंगल कामनाएं की गई।
वहीं वरिष्ठ बौद्ध उपासक शील सागर फुलेरा द्वारा संपूर्ण बौद्ध रीति रिवाज से लड़की का नामकरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल राजस्थान ने बताया कि भगवान बुद्ध का धम्म दुनिया को शांति व सदभाव से जीने की प्रेरणा देता है, साथ ही धम्म में कोई पाखंड व अंधविश्वास जैसे प्रथा को मानता नहीं है।
बुद्ध का धम्म वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देता है एवं तार्किक बात को मानने की शिक्षा देता है। इस दौरान हनुमान राम, जीवनी भाटी, दौलत राम, विमला देवी, करिश्मा भाटी, रणजीत सिंह भाटी, सुमन देवी, कपिल देव भाटी, उर्मिला, पृथ्वी सिंह भाटी, चंदा, श्रवन राम मेघवाल, सुरेश बामनिया, जगदीश नायक, देवी लाल मेघवाल, भंवर लाल, गीता देवी बावरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।