महेश नवमी की तैयारियों में जुटे युवा
![]() |
शौकत खान | Mon, 05-May-2025 |
---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। माहेश्वरी समाज व माहेश्वरी नवयुवक मंडल कार्यकारणी की सयुक्त मीटिंग रविवार रात्रि 8 बजे माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई। कोषाध्यक्ष राकेश करवा ने बताया की समाज अध्यक्ष राधेश्याम करवा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश करवा की अध्यस्था में 4 जून को महेश नवमी महोत्सव मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसमें 10 दिनों तक महिलाओं, बालक, बालिकाओं, पुरूषों के लिए विभिन्न तरह की खेलकूद प्रतियोगिता कराने के लिए माहेश्वरी नवयुवक मंडल को जिम्मेदारी दी गई। 4 जून को भगवान महेश की विशाल शोभा यात्रा निकालने के लिए विचार विमर्श किया गया। महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर होनहार बालक बालिकाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राधेश्याम करवा, सचिव कृष्णाअवतार हेड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश करवा, रतनलाल खटोड़, सुरेशचंद तापडिय़ा, रामअवतार चांडक, पवन सोमानी, रमेश करवा, मांगीलाल तोषनीवाल, ओमप्रकाश करवा, कमल काबरा, गोपाल सोनी, मनमोहन गिलड़ा, विनोद गिलड़ा, हरिप्रसाद सोनी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश करवा, राकेश खटोड़ सहित समाज के सदस्य मौजूद थे।