विज्ञापन

सुजला चौराहे पर सरफराज हत्याकांड : पुलिस अधिकारियों ने दिया आश्वासन, समझाइश के बाद दो दिनों से चल रहा धरना हटाया

अबू बकर बल्खी Sun, 26-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) सुजला चौराहे पर दो दिन पूर्व हुए सरफराज हत्याकांड को लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना शनिवार दोपहर को पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद समाप्त हो गया। परिजन और समाज के लोग मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह से धरने पर बैठे हुए थे। 

विज्ञापन

घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अरबाज की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोगों में भारी रोष था। इसी को लेकर परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए लाडनूं सीओ जितेंद्र सिंह, सीआई शंभू दयाल तथा जसवंतगढ़ सीआई राजेश कुमार, ASI इकबाल खान घटना के दूसरे दिन धरना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से समझाईश वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने मुख्य आरोपी अरबाज को तीन दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लेने का भरोसा भी दिलाया।  

आला अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद समाज के लोगों ने अपनी सहमति जताई और धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद सुजानगढ़ में मृतक को कब्रिस्तान में दफन करने की प्रक्रिया संपन्न की गई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News