विज्ञापन

समाजसेवी स्वर्गीय महावीर चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर यात्रियों को पिलाया शीतल शरबत

मोहम्मद शहजाद Sat, 13-Jun-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। स्थानीय समाजसेवी स्वर्गीय महावीर चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को मकराना रेलवे स्टेशन पर एक विशेष श्रद्धांजलि और सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर तथा विभिन्न ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को ठंडा शरबत वितरित कर स्वर्गीय चौहान की स्मृति को नमन किया गया। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों एवं समाजसेवियों ने स्वर्गीय महावीर चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उपस्थित लोगों ने बताया कि महावीर चौहान जीवनभर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहे जरूरतमंदों एवं यात्रियों की सेवा करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। स्टेशन पर ठंडे शरबत की व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने इस पुनीत कार्य तथा सेवा भाव की जमकर सराहना की। 

विज्ञापन

इस सेवा कार्य में परिजनों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ​प्रिया चौहान, अर्पिता चौहान, किरण, अभिजीत, रिया, सृष्टि, ​नरेंद्र, राजेंद्र, ओमप्रकाश, रवि, मोहनलाल, राजेश बोहरा, मनीषा तथा जीतमल सैनी सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और यात्रियों को शरबत वितरित किया। 

उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने स्वर्गीय महावीर चौहान के प्रेरक व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। सभी ने उनके दिखाए गए जनसेवा के मार्ग और आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी उनकी स्मृति में इसी तरह के जनसेवा और परमार्थ से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के प्रति उनके विचारों और उनकी सेवाओं को हमेशा जीवित रखा जा सके।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News