विज्ञापन

शिक्षक नेता पवन कुमार शर्मा प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 14-Jun-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ की संशोधित कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही डीडवाना-कुचामन जिले को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। शिक्षक नेता एवं कुचामन सिटी निवासी पवन कुमार शर्मा को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद जारी की गई सूची में की गई।

पवन कुमार शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने दूरभाष और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया।

विज्ञापन

गुरुकृपा सदन में हुआ सम्मान समारोह

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में कुचामन सिटी स्थित गुरुकृपा सदन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस कमेटी, शिक्षक प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पवन कुमार शर्मा का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने पवन कुमार शर्मा के लंबे सामाजिक, शैक्षिक एवं संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से शिक्षक प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में नई ऊर्जा का संचार होगा।

 

विज्ञापन

शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं पवन शर्मा

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भंवर अली खान ने कहा कि पवन कुमार शर्मा ने अपने शैक्षिक सेवाकाल में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की प्रांतीय कार्यकारिणी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन क्षमता, संघर्षशील व्यक्तित्व और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण ही प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।

प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पवन कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के आदर्शों से प्रेरित रहे हैं तथा हमेशा जनहित और शिक्षा हित के मुद्दों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया तथा पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप शिक्षकों, विद्यार्थियों और आमजन के हितों की आवाज बुलंद करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवर अली खान, जिला उपाध्यक्ष शेर खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र सारस्वत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नावां उदय सिंह खरिया, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुन्नाराम फौजी, राष्ट्रीय जाट महासभा तहसील अध्यक्ष परसा राम, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलकांत डोडावडिया, शिक्षक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष छिद्दी सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी गंगा सिंह चौहानदामोदर प्रसाद चांवलाराजेंद्र प्रसाद मेघवालमदनलाल कुमावतहाजी मोहम्मद अली खत्रीसरदार अली देवड़ारामनिवास फौजीचंद्रकला नोगिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शिक्षक मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News