लोकतंत्र की रक्षा व मजबूती का संकल्प है 'संगठन बढ़ाओं, लोकतंत्र बचाओं अभियान' : नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा
![]() |
जयसिंह चौहान | Tue, 07-Apr-2026 |
|---|
नागौर(नागौर डेली न्यूज) : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने 1 अप्रेल से राज्यभर में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरु किया है. इसी अभियान को लेकर नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई, इस दौरान जिलाध्यक्ष बांगड़ा ने बताया कि संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बढ़ाओ अभियान यह एक ऐसा अभियान हे जो सिर्फ विरोध नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मजबूती का संकल्प है.
बागड़ा ने कहा कि पंचायत व निकाय चुनाव बार बार टालने के खिलाफ लोगों को जागरूक करना, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना ओर भाजपा कि तानाशाही का पर्दाफाश करना वार्ड वार्ड, पंचायत स्तर पर जनसंपर्क कर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा और बताया कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओ का दमन कर रही है ओर लोकतन्त्र को कमजोर कर रही है.
नागौर प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने बताया कि ये अभियान भाजपा सरकार द्वारा निकाय एवं पंचायत चुनाव टालने के विरोध मे ओर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए शुरु किया गया है. इस अभियान के तहत पंचायत व वार्ड स्तर पर नियुक्ति सहित 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन होगा.
पूर्व मंत्री मंजू देवी मेघवाल ने बताया कि सरकार पंचायत ओर निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती क्योंकि उन्हें पता हे कि वो हार रहे है. पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने बताया कि सरकार पंचायत एवं निकाय चुनाव को बार-बार टालकर लोकतंत्र ओर लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात कर रही है. इस दौरान नागौर कांग्रेस सहप्रभारी अनिल बुरड़क, मेड़ता विधानसभा प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि, नागौर कांग्रेस सह प्रभारी अनिल बुरड़क, पीसीसी सचिव आईदानराम भाटी, रघुवेंद्र मिर्धा, डॉ. हरिराम जाट,महिला कोंग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी, नागौर विधानसभा प्रभारी नवनीत टुटेजा, रुबीना खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए.
इस दौरान कुचेरा चेयरमैन तेजपाल मिर्धा,नागौर ब्लॉक अध्यक्ष पुनाराम मेघवाल, शोभा देवी परिहार,राजेंद्र फिड़ौदा, प्रताप राम भाकर, के राम बगड़िया, मनीष मिर्धा, पूर्व चेयरमैन महेंद्र पाल चौधरी, राजेश सांगवा,मोतीलाल चंदेल, दिल फराज खान, चांद लोहार, जीवन सिंह,भंवरलाल खुडखुडीया खुर्शीद अहमद, शौकत अली, प्रेमरतन रोहिणी, जगदीश बगड़िया, प्रवीण सोलंकी, भानुप्रकाश सैनी, शिवदयाल गोलियां, हनुमान, देवी सिंह गौधन, हनुमान लोमरोड, कालू खान, अविनाश बोरानिया, मोहन मेघवाल, रमजीराम गुर्जर धर्मेंद्र पंवार, इक़बाल नागौरी, इंसाफ खान,सुरेंद्र मंडा, भंवर ढाका, इक़बाल दिलवाली, सुनील डूडी, मनीष कमेडिया,रामदेव मेघवाल,ओमप्रकाश डूकिया,दीपक सैनी, प्रेम थालौड़,सुखाराम,उस्मान गनी, भजन सिंह,सुखपाल जाजड़ा, सुरेंद्र इनानिया, जगदीश डीडेल,कालू खान, मो हारून, फ़ेजू खान, सलीम अंसारी,मिथुराम ढाका, मो कासम, मो अली, अयूब खान, सद्दीक रंगरेज, रामदेव गुरु,सोहन,तनवीर, हिमता राम,देवाराम, सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे.