विज्ञापन

लाडनूं में सघन नाकाबंदी अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

अबू बकर बल्खी Tue, 16-Jun-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के बाईपास मार्ग हाईवे पर सघन नाकाबंदी अभियान चलाया। अभियान के तहत निम्बी रोड, कोर्ट चौराहा और तिरपाल मंडी क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की गई। 

विज्ञापन

सीआई शिंभू दयाल मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान के निर्देशानुसार नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम ने वाहनों के दस्तावेज, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों की जांच करते हुए कई वाहनों से अवैध काली फिल्म उतरवाई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।

 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News