विज्ञापन

लाडनूं : कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट व स्टडी लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ, टीम ने आधुनिक कोर्सेज की जानकारी दी

अबू बकर बल्खी Sun, 14-Jun-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) शहर के जिनकू देवी स्कूल के पास सम्यक आईटी एंड स्किल इंस्टीट्यूट व स्टडी लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर चीफ शहर काजी सैयद मदनी, डॉ. नानूराम चोयल, केसाराम हुड्डा, जगन्नाथ बुरड़क, शकूर खां मोयल, पूर्व पार्षद रमजान एवं हीरालाल जैन सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर संस्थान संचालक टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।

 
विज्ञापन
इस दौरान संस्थान की टीम ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही उपस्थित लोगों को संस्थान में उपलब्ध कंप्यूटर आधारित आधुनिक कोर्सेज, स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण और अध्ययन सुविधाओं की जानकारी दी गई।
 
विज्ञापन

संचालक टीम ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकें। 

इस अवसर पर जौहरी राजकीय उमावि प्रिंसिपल मनीष सिंघाटिया, प्रकाश स्वामी, भंवरू खान टाक, रणजीत खान, बहादुर खां, आलम अली, आरती पटेल, फरमान खींची सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News