विज्ञापन

राजकीय जिला चिकित्सालय में वाटर कूलर का लोकार्पण, मरीजों और परिजनों को मिलेगा शुद्ध व ठंडा पेयजल

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 16-Jun-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट परिवार, कुचामनसिटी के तत्वावधान में राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ट्रॉमा सेंटर के सामने मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य का लोकार्पण स्वर्गीय शंकरलाल शेखराजका की सुपुत्री श्रीमती तारा देवी, उनके पति राजेन्द्र तथा पुत्र अंकित चिरानिया परिवार, मुंबई के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।

 

विज्ञापन

कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ढाका, डॉ. प्रहलाद बाजिया, डॉ. शकील राव, समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शुभारंभ समारोह के दौरान समिति परिवार ने दानदाता परिवार का तिलक, माल्यार्पण, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।

समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में यहां स्थापित किया गया वाटर कूलर वर्षभर 24 घंटे स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगा, जिससे सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है और मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाजहित में नियमित रूप से विभिन्न सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। समिति का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर दानदाता परिवार की ओर से नथमलजी एवं नारायणजी शेखराजका, लायंस क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन नरेन्द्र शर्मा, लायंस क्लब फोर्ट के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष रामअवतार गोयल, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील कुरैशी, कुचामन केमिस्ट सोसायटी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जीव मित्र अशोक दीपचंद काला, सुरेश गौड़, डॉ. वी.के. गुप्ता, डॉ. प्रकाश टेलर, डॉ. मनोज मित्तल, डॉ. जयप्रकाश ढाका, डॉ. कैलाश शर्मा, राधेश्याम कासोटिया, पुरुषोत्तम शेखराजका, सुनील शेखराजका, मनोहर पारीक, चेतन खालड़का, राजकुमार झांझरी, ललित सेन, राजेन्द्र वैष्णव, विजय लाटा, राजेन्द्र सारण, वीरेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, रामावतार सोनी, पंकज काला, प्रदीप बज, श्रवण स्वामी, अम्बिका शरण सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। वहीं राजकीय जिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. चेनाराम चौधरी, डॉ. जगदीश महला, डॉ. प्रेम प्रकाश गीला, डॉ. नरेन्द्र सारण और डॉ. सुरेन्द्र जिलोया भी मौजूद रहे।

 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News