रक्तवीरों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मनाया रक्तदाता दिवस
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 14-Jun-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : विश्व रक्तदाता दिवस पर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में इस भीषण गर्मी में भी रक्तवीरों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर रक्तदाता दिवस मनाया। अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा ने बताया शिविर का शुभारंभ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने 55 वी बार, मकराना बोरावड़ केमिस्ट एसोसिएशन सचिव सुरेश सोनी ने 64 वी बार एवं लॉयन विष्णु मोयल ने 8 वी बार रक्तदान कर किया।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ जयप्रकाश ढाका, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष रामअवतार गोयल, सचिव अजित पहाड़ीया, अशोक जैन, जीवदया समिति अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव प्रदीप काला, लॉयन मुरलीधर गोयल ने रक्तदाताओं को रक्तवीर सम्मान पत्र प्रदान कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
रक्तदान के प्रांतीय सभापति लॉयन राम काबरा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा रक्तदान खून की कमी से जूझ रहे मरीजों का जीवन बचाने की उम्मीद है। इसी वजह से इसे जीवनदान भी कहा जाता है। इस वर्ष रक्तदाता दिवस की थीम है। "मानवता की एक बूंद-रक्तदान करें, जीवन बचाएं"।
इस थीम से निश्चित रूप से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी कि रक्तदान करने से किसी का जीवन बचता है तथा मानवता की सेवा करने का सुकून भी मिलता है। अशोक कालेर, राजेंद्र सारण, राजकुमार, नरेश जोशी, इंदिरा देवी, धारा सिंह आदि ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।