विज्ञापन

​मकराना : ओम मुक्ति धाम में पक्षी सेवा केंद्र का शुभारंभ, परिंडे लगाकर शुरू किया दाना-पानी अभियान

मोहम्मद शहजाद Tue, 28-Apr-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज) गर्मी का तीखा अहसास शुरू होते ही बेजुबान पक्षियों की मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडा लगाओ अभियान जोर पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में मकराना शहर के सुव्यवस्थित और सुंदर वातावरण के लिए पहचाने जाने वाले ओम मुक्ति धाम में पक्षी सेवा केंद्र स्थापित कर एक सराहनीय पहल की गई है। 

विज्ञापन

ओम मुक्ति धाम के उपाध्यक्ष सत्यनारायण टेपण के आर्थिक सहयोग से इस पक्षी सेवा केंद्र का निर्माण किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से न केवल पक्षियों के लिए नए परिंडे बांधे गए हैं, बल्कि उनके नियमित चुग्गे अनाज की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। ​समिति के अध्यक्ष कोमाराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की मुक्ति धाम परिसर में पहले से ही लगभग 30 परिंडे लगे हुए हैं, जिनकी नियमित सफाई और भराई की जा रही है। 

विज्ञापन

​पक्षियों के लिए प्रतिदिन लगभग 10 किलो अनाज डालने की व्यवस्था की गई है। ​परिसर के मुख्य द्वार के बाहर आवारा पशुओं के पीने के पानी के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि भीषण गर्मी में किसी भी जीव को प्यासा न रहना पड़े। मुक्ति धाम के सचिव फूलचन्द परेवा ने कहा की ​जीव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारा प्रयास है कि इस तपती गर्मी में मुक्ति धाम के शांत वातावरण में आने वाले किसी भी पक्षी को दाने और पानी की कमी न खले। ​

इस सेवा कार्य के अवसर पर सचिव फूलचन्द परेवा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण टेपण, कालूराम प्रजापत, रामेश्वर, सुप्यार, निरमा, शांति, मनसुखी सहित कई सेवाभावी लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज के अन्य लोगों से भी अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील की है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News