विज्ञापन

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

शौकत खान Tue, 16-Jun-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) शहर के टंकीपूरा क्षेत्र में कृषि मंडी गेट से लेकर पुलिस थाना डेगाना तक मुख्य मार्ग एवं सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी एवं तहसीलदार सतीश कुमार की मौजूदगी में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जितेंद्र खीचड़ के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

 
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम पुलिस प्रशासन के सहयोग से चार जेसीबी मशीनों एवं कई ट्रैक्टरों के साथ मौके पर पहुंची और खसरा नंबर 499 एवं 500 में किए गए अतिक्रमण को हटाया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र खीचड़ ने बताया कि कई लोग वर्षों से सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए हुए थे।

विज्ञापन

कुछ लोगों ने दो से तीन बीघा तक के बाड़े बनाकर सरकारी जमीन एवं रास्तों पर अतिक्रमण कर रखा था।उन्होंने बताया कि इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई के दौरान लगभग 13 से 14 बीघा से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इस भूमि की कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

थानाधिकारी हरीश सांखला ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों की पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News