विज्ञापन

परबतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 14-Jun-2026

परबतसर(नागौर डेली न्यूज) डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परबतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38,479 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते तथा अन्य जुआ सामग्री बरामद की है।

 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुमन बुंदेला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मंडाण रोड स्थित सांवरिया सेठ गौशाला के पास कुछ लोग खुलेआम ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

सूचना के बाद सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 38,479 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ परबतसर थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में सुनील पुत्र रामस्वरूप निवासी रानी मार्केट परबतसर, सुभाष चंद पुत्र सोहनलाल शर्मा निवासी ढाढोता, रामनिवास पुत्र आसूराम निवासी गिंगोली रोड परबतसर, अशोक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी बुडसू, दीपक पुत्र मुन्नालाल गोयर निवासी परबतसर, सीताराम खटीक पुत्र बाबूलाल निवासी पीलवा, कालूखां पुत्र बंशीर खां निवासी परबतसर, मकसूद पुत्र गुलजार खां निवासी परबतसर, लक्ष्मीचंद पुत्र बिरदीचंद निवासी परबतसर, लिखमाराम पुत्र हेमाराम निवासी कचोलिया, धनराज पुत्र सीताराम निवासी बुडसू तथा मेवाराम पुत्र खींयाराम निवासी परबतसर शामिल हैं।

 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई को सफल बनाने में सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल भंवरलाल, राजू गुर्जर, भारत सिंह, गिरधारी, पिंटू, दीपचंद, मनोज एवं तनसुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News