विज्ञापन

नागौर डेली न्यूज की खबर का असर : लाडनूं ओवरब्रिज पर फिर लौटी रोशनी

अबू बकर बल्खी Tue, 16-Jun-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) शहर से गुजरने वाले तीन ओवरब्रिजों पर रोड़ लाइटें बंद होने और रात के समय यहां अंधेरा रहने की नागौर डेली न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई विभाग हरकत में आया और यहां तिरपाल मार्केट के पास ओवरब्रिज पर बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कर चालू कर दिया गया, जिससे यहां एक बार फिर से रोशनी में सड़क चमकने लगी है। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें शहर के तीन ओवरब्रिजों पर बड़ी संख्या में लाइटें खराब होने से राहगीरों और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी और दुर्घटना की संभावना से प्रशासन को अवगत करवाया गया। खबर के बाद विभाग हरकत में आया और यहां लाईट व्यवस्था दुरुस्त की गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत महसूस की है।

 
 
विज्ञापन
पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का आश्वासन : 
 
एनएचएआई के अधिकारी आरएस त्रिपाठी ने बताया कि पदमपुरा साइड से तिरपाल मार्केट की तरफ उतरने वाले ओवरब्रिज की बंद लाइटों को फिर से चालू कर दिया गया है मगर इसके आगे रेल्वे पटरी पर बने ओवरब्रिज और 

डीडवाना चौराहे पर बने ओवरब्रिज पर खराब पड़ी अनेक लाईटों का दुरुस्त करवाया जाना अभी बाकी है। इसके लिए टेक्निकल टीम को बुलाकर सभी लाईटों को दुरुस्त कर चालू करवाया जाएगा। ताकि इस पूरे मार्ग पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित हो सकेगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News