डेगाना में सायर देवी चौधरी स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता 20 जनवरी से
![]() |
शौकत खान | Fri, 16-Jan-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। शहर के दशहरा मैदान में सायर देवी चौधरी स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजनं 20 व 21 जनवरी को किया जाएगा। आयोजक कर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश कुंकणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभसुबह 9 बजे होगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों को 19 जनवरी शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
विजेता टीम को 21 हजार व 11 हजार उप विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।