विज्ञापन

घरों की सप्लाई में आया सीवरेज का बदबूदार पानी, विभाग के खिलाफ वार्डवासियों ने जताया रोष

अबू बकर बल्खी Sun, 26-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल सप्लाई के दौरान घर के नलों में गंदा, सीवरेज का बदबूदार पानी सप्लाई होने से वार्डवासियों ने रोष जताया। वार्ड पार्षद रुखसार बानो ने बताया कि तेली रोड़, हरिजन बस्ती, गली नंबर 16, गली नंबर 18, वार्ड संख्या 31 और 34 में करीब दस दिनों के इंतजार के बाद पेयजल सप्लाई की गई। 

विज्ञापन

लेकिन उसमें भी झागदार और सीवरेज का गंदा पानी नलों में आ गया जिससे घरों में स्टॉक किया हुआ पानी भी खराब हो गया है। अजहरुद्दीन बड़गुजर का कहना है कि गली नंबर 18 व गली नंबर 16 में लंबे समय से सप्लाई से कुछ देर पहले तक गंदा पानी आता है। जिसका समाधान नहीं किया जा रहा। स्थानीय निवासी शाकिर, मुन्नी बानो, गोपाल, नदीम, गणेश और प्रहलाद आदि ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

 
 
विज्ञापन
ईधर पानी को तरस रहा शहरी व ग्रामीण इलाका :
 
लाडनूं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। लाडनूं उपखंड के अनेकों क्षेत्र में पानी की नियमित सप्लाई नहीं होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यहां दस से 15 दिनों के इंतजार के बाद भी घरों में सप्लाई नहीं मिल रही। रविवार को लाडनूं के दाधीच चौक में पानी के टैंकर से सप्लाई की गई 

इस दौरान लोगों को घंटों तक कतारों में लगने के बाद बाल्टी भर पानी ही मिल पाया। इसके अलावा शहर के स्टेशन रोड़, तेली रोड़, रेलवे ब्रिज, जाट पंचायत स्कूल, शहरिया बास, मगरा बास, जाटों का बास, शिव मंदिर रोड, सैन मंदिर एरिया सहित मिठड़ी, कसुंबी नलिया बास, मालासी, रोडू सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News