विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढाने की मांग

अबू बकर बल्खी Tue, 28-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) राजस्थान सरकार द्वारा शिविरा पंचांग में विश्व योग दिवस 21जून से विधालय खोलकर सत्र शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं जबकि गर्मी और लू के साथ तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शिक्षक संघ द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढ़ाने की मांग की गई है।

 
विज्ञापन
जगदीश प्रसाद घिंटाला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ लाडनूं ने बताया कि तापघात के बढ़ते प्रभाव व मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए शिक्षार्थी, शिक्षा व शिक्षकों के हितार्थ ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ा कर पूर्ववत की भांति ही नया सत्र 1 जुलाई से ही शुरू करने की मांग है। 
विज्ञापन
घिंटाला ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर विधालय खोलकर  समारोह का आयोजन किया जाए तो ठीक बात है बशर्ते योग दिवस से नया शैक्षिक सत्र शुरू करने से शिक्षकों सहित तमाम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा तो पिछले दिनों से राजस्थान में दर्जन भर शिक्षक संगठनों द्वारा पूर्ववत की भांति ही शैक्षिक सत्र शुरू करने की मांग की जा रही है।
 

वहीं शिक्षक नेता नानूराम गोदारा ने बताया कि इस बार मौसम परिवर्तन के चलते गर्मी लेट शुरू हुई है जिससे तापमान जुलाई तक गर्म रहने की संभावना है। ऐसे में सरकार को शिक्षक हित एवं छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर विचार कर शीघ्र ही आदेश जारी कर आंदोलित शिक्षकों को राहत प्रदान करनी चाहिए।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News