विज्ञापन

कुचामन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 26-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के ताज़ा प्रसारण को भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल द्वारा उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय, कुचामन शहर में एकत्रित होकर कार्यक्रम को सामूहिक रूप से देखा और प्रधानमंत्री के विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

इसके साथ ही कुचामन शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम का प्रसारण सुना, जिससे पूरे क्षेत्र में “मन की बात” को व्यापक रूप से देखा और सराहा गया।

 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने इन विषयों पर दिया जोर

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए जनभागीदारी, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने पक्षियों और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने तथा “परिंडे” लगाने जैसी छोटी पहल को बड़ा सामाजिक योगदान बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशील पहलें हमारे संस्कारों और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती हैं।

 

विज्ञापन

युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री ने देशभर में हो रहे नवाचार, स्टार्टअप, युवा शक्ति और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को देश की प्रगति का आधार बताते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में इनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने आगामी समय में जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और सामाजिक एकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी नागरिकों से इन विषयों पर जागरूकता फैलाने की अपील की।

 

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, महामंत्री जसराज खूड़ीवाल, मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, पार्षद तुलसीराम कुमावत, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम चंदेलियागोपाल आईथानदानाराम चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News