विज्ञापन

कुचामन : ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व कानूनी जागरूकता का संदेश

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 28-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे एवं राजस्थान यूथ’ अभियान के तहत कुचामन सिटी के राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विनोद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में इंटरनेट, मोबाइल और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ा है। 

विज्ञापन

साइबर अपराधों से बचाव के दिए टिप्स

विनोद सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि हैकिंग, ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी जैसे साइबर अपराध आम हो चुके हैं। उन्होंने सलाह दी कि कभी भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल किसी से साझा न करें और अनजान लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचें। 

विज्ञापन

सजगता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय

उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत करनी चाहिए। 

 

बच्चों में बढ़ती साइबर समस्याओं पर चिंता

कार्यक्रम में बच्चों के बीच मोबाइल की लत, सोशल मीडिया का गलत उपयोग और ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि साइबर दुर्व्यवहार बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है, इसलिए अभिभावकों और शिक्षकों को इस दिशा में सतर्क रहना जरूरी है। 

हेल्पलाइन और कानूनी सहायता की जानकारी

विद्यार्थियों को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी दी गई तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सुझाव एवं शिकायत पेटिका भी लगाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ता बनवारी लाल एवं अमरेन्द्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News