विज्ञापन

कुचामन : गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 26-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। शहर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 8:30 बजे श्री श्याम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, लॉयन सर्कल, अंबेडकर सर्किल होते हुए डीडवाना रोड स्थित अहिंसा सर्किल से उपखंड कार्यालय तक पहुंचेगी।

 

विज्ञापन

अभियान के गौ प्रचारक रवि भार्गव ने बताया कि यह शोभायात्रा संतों के पावन सानिध्य में निकाली जाएगी, जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग जुटे हुए हैं।

 

विज्ञापन

आयोजन में ये लोग निभा रहे अहम भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री सुदर्शन दास महाराज (हिरानी गौशाला), सुनील कुमार माथुर, गोविंद सोनी, कमल कुमार पारीक, राम काबरा, शिव कुमार अग्रवाल, विमल लखन, नंद किशोर बिरला, आरती सर्वा, डॉ. प्रकाश कुमार टेलर सहित अनेक लोग प्रचार-प्रसार और तैयारियों में जुटे हुए हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News