लहरी मेहरा बने मेघवाल समाज डीडवाना कुचामन के नए जिला अध्यक्ष
![]() |
शौकत खान | Mon, 08-Jun-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान मेघवाल समाज की नई कार्यकारणी का विस्तार करते हुए। मकराना विधानसभा से युवा सामाजिक कार्यकर्ता लहरी मेहरा को मेघवाल समाज ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए डीडवाना कुचामन जिले का समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
मेघवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सांगीलाल मेघवाल ने लहरी मेहरा को जिला अध्यक्ष का पद भार सौंपा।लहरी मेहरा वैसे मूल रूप से मकराना तहसील के डोबड़ी कलां गांव के निवासी है। वर्तमान में मेहरा डेगाना में निवास करते हैं। लहरी मेहरा ने पूर्व में अनेक सामाजिक संगठनों में भी कार्य किया है।
इसी के मध्यनजर रखते हुवे लहरी मेहरा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हे। लहरी मेहरा ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया हे। की सदैव समाज हित में अच्छा कार्य करेंगे। व जल्द कार्यकारणी का विस्तार करेंगे।