विज्ञापन

डेगाना : बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक, किसान जुटे सफाई और बुवाई में

शौकत खान Mon, 08-Jun-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) पिछले दिनों हुई बारिश के बाद डेगाना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में रौनक लौट आई है। बारिश होते ही किसान खेतों की ओर रुख करने लगे हैं। कई जगह खेतों की साफ-सफाई, निराई-गुड़ाई और कटाई का काम शुरू हो गया है।

 
 
विज्ञापन
अच्छी बारिश वाले क्षेत्रों में शुरू हुई बुवाई
 
जहां ज्यादा बारिश हुई है, वहां किसानों ने बाजरा की बुवाई भी शुरू कर दी है। खेतों में नमी आते ही किसान खेत तैयार करने में जुट गए हैं। आगामी बारिश के बाद बुवाई का काम और तेज हो जाएगा। 
 
 
विज्ञापन
इन फसलों की होगी बुवाई
 
डेगाना क्षेत्र में बारिश के बाद किसान बाजरा, मूंग, मोठ, तिल, ग्वार और मूंगफली की बुवाई शुरू करेंगे। अभी हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं और वे अपने खेतों में काम में लग गए हैं। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होने से खरीफ की फसल की बुवाई अच्छी होगी। अगर आगे भी अच्छी बारिश होती रही तो इस बार पैदावार बेहतर रहने की उम्मीद है।
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News