विज्ञापन

12 जून को निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा,13 से 21 जून तक होगी कथा

शौकत खान Mon, 08-Jun-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)शहर के श्रीराम मैदान में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोजन स्थल पर यज्ञशाला को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के सहयोग, सेवा भावना और अथक परिश्रम से तैयार हो रही यज्ञशाला में - जल्द ही वैदिक मंत्रोच्चार और श्रीराम नाम की गूंज सुनाई देगी। आयोजन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम - रूप दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
आयोजन समिति की बैठक में संकल्पाचार्य महाराज ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 जून को अखंड हनुमान चालीसा पाठ एवं यज्ञ प्रतिष्ठा के साथ होगा। इसके बाद 12 जून को सुबह 8:15 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। यात्रा मैं बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी।
 
 
विज्ञापन
बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा विभिन्न समितियों के गठन पर भी चर्चा हुई। संकल्पाचार्य महाराज ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागृति और सांस्कृतिक चेतना का महापर्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास
 
 
13 संकल्पाचार्य महाराज ने बताया कि जून से 21 जून तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा,त्याग, धर्म और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन होगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
 
भजन-कीर्तन और संत का रहेगा महासंगम
 
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन महायज्ञ में वैदिक आहुतियां दी जाएंगी। साथ ही भजन-कीर्तन, संत प्रवचन, महाआरती और महाप्रसादी वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठक, छाया और प्रकाश सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News