कसुंबी में जनगणना कार्य का निरीक्षण, घर-घर पहुंचे तहसीलदार
![]() |
अबू बकर बल्खी | Mon, 08-Jun-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। जनगणना चार्ज अधिकारी तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे द्वारा जनगणना कार्य निरीक्षण के लिए ग्राम पंचायत कसूम्बी का दौरा कर घर घर जाकर निरीक्षण किया।
जिन घरों पर स्पष्ट भवन नंबर अंकित नहीं थे,उन संबंधित प्रगणकों को स्पष्ट भवन नंबर अंकित करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद पीईईओ, विद्यालय कसूम्बी अलीपुर में समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजर की मीटिंग लेकर उनको आंकड़ों की गुणवता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया और समयबद्ध कार्य को संपादित करने के दिशा निर्देश दिए।
इस निरीक्षण में सहायक प्रोग्रामर राकेश शर्मा , भू अभिलेख निरीक्षक गोपाल राम ,फील्ड ट्रेनर रामनिवास स्वामी, सुपरवाइजर सुरेश स्वामी, गोपाल सिंह, भंवर दास स्वामी आदि उपस्थित रहे।