मानव सेवा की प्रेरणादायक पहल, व्हील चैयर की भेंट
![]() |
अबू बकर बल्खी | Mon, 08-Jun-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। स्थानीय सेठ श्री गनपत राय राजकीय उप जिला चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. परवेज भाटी फिजीशियन की प्रेरणा से अकबर अली सिसोदिया एवं मोहम्मद फारूक शेख ने अपनी स्वर्गीय माता वहीदन बानो की पुण्य स्मृति में मरीजों की सुविधा के लिए एक व्हीलचेयर भेंट की है।
पीएमओ डॉ. भरत कसेरा ने बताया कि भाटी की प्रेरणा से यह पुनीत कार्य किया गया है। सरकारी अस्पताल में मिली व्हीलचेयर अस्पताल में आने वाले वृद्ध, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने दानदाताओं की इस जनसेवा एवं मानवता से प्रेरित पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।