विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जयपुर से जोधपुर जाते समय कुचामन रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Wed, 25-Jun-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। मंगलवार को कुचामनसिटी रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जयपुर से जोधपुर जाते समय पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस आईटी सेल से गिरधारी महला और सुरेन्द्र कसवां हरिपुरा ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कुचामनसिटी रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी एवं कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। 

 
 
 
 
 
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे स्टेशन अशोक गहलोत और महेन्द्र चौधरी के नारों से गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदय सिंह खारिया और भंवर अली ख़ान, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चांवला, 

विज्ञापन

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत, गिरधारी महला, सुरेन्द्र कसवां, ईश्वर राम सोऊ, बुद्धाराम चौधरी, मुकेश सैन, कमल कांत डोडवाड़ियाँ, मुकेश थोरी, मुन्नाराम महला, मोहनराम महला, बन्नाराम कड़वा, हरीश आचार्य, दुर्गाराम, मोहम्मद नासिर, गजेंद्र कंसोटिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गहलोत का स्वागत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News