काबरा की स्मृति में संगीत सदन में लगवाया वाटर कूलर
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 19-Jun-2025 |
---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : शिक्षा नगरी की सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट ने जमना देवी काबरा की स्मृति में काबरा परिवार के सौजन्य से भारतीय संगीत सदन में प्यूरीफायर वाटर सिस्टम के साथ वाटर कूलर लगवाने का सेवा कार्य किया।
इस नेक कार्य का शुभारंभ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, संरक्षक लॉयन पवन जैन, विष्णु मोयल, सौजन्य कर्ता परिवार के रेखा काबरा एवं रोहित काबरा ने किया। संगीत सदन के भानुप्रकाश औदिच्य, सुनीलकुमार माथुर, प्रकाशचन्द टेलर, प्रभात प्रधान, मुकेश राजपुरोहित ने काबरा परिवार एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट का आभार जताया।
लॉयन राम काबरा ने बताया इस भीषण गर्मी में शीतल जल की व्यवस्था करने से बड़ी कोई मानव सेवा नही है। इसी को महसूस करते हुए यह पुनीत कार्य किया गया ताकि यहां पर संगीत की साधना कर रहे छात्रों को शुद्ध एवं ठंडे पानी की व्यवस्था मिल सके।