मकराना : पूर्व मंत्री स्व. अब्दुल रहमान चौधरी की धर्म पत्नि हाजरा रहमान की फतेहा में सर्व समाज ने की शिरकत
मोहम्मद शहजाद | Sun, 11-May-2025 |
---|
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान सरकार में रहे पूर्व मंत्री स्व. अब्दुल रहमान चौधरी की धर्म पत्नि श्रीमति हाजरा रहमान चौधरी के हाल ही इन्तेकाल के पश्चात उनकी फातेहा दुआ के लिए बैठक चौधरी नगर गुणावती रोड स्थित उनके निवास पर रखी गई। जिसमें आलिमे दीन इमाम हजरात ने फातिआ पढ़ी और उनकी मगफिरत की दुआंऐ मांगी। इस मौके पर परिवार के सदस्य रियाजुर्रहमान, मुजीबुर्रहमान, फिरोज रहमान, इरफान अली चौधरी सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए सर्व समाज के लोगों ने खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान इरफान अली चौधरी पूर्व उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी ने बताया कि इस दौरान कई नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों व आलिमे दीन ने सवेंदना प्रकट की।
जिनमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शिद, महेन्द्र चौधरी पूर्व मुख्य सचेतक, नवाब एमामुदीन अहमद खान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, रिछपाल मिर्धा, नीरज डांगी राज्यसभा सदस्य, श्रीराम भीचर पूर्व विधायक, प्रधान सुनीता भीचर व कई सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल थे। इस मौके पर पूर्व सदर अंजुमन हाजी नवाब अली रांदड़, एडवोकेट मोहम्मद शरीफ पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष, मुन्नाजी राजपुरोहित, सिताराम सैनी, हाजी मोहम्मद अली सिसोदिया,
आलम अली खान, मोहम्मद खत्री, सुरेश बुगालिया, अब्दुल रहमान रांदड़, नरसीराम भींचर, शक्ति सिंह चौहान, पूर्व पार्षद नूर हसन खत्री, असलम गनी सिसोदिया, हिरालाल, कैलाश शर्मा, गिरधर पलौड़, गोगाराम नेत्रा, नितेश जैन, धर्माराम, रामकरण जुणावा, दलपत सिंह, अब्दुल हकीम भाटी, सगीर अहमद रांदड़, सुखाराम सहित शहर व ग्रामीण से आऐ लोगों ने शिरकत की।