विज्ञापन

सुजानगढ़ सभापति निलोफर गौरी को मिला 'नारी रत्न' सम्मान

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 23-Mar-2024

जसवंतगढ़(नागौर डेली न्यूज)। 'आज की महिला किसी भी दृष्टि से कमजोर नहीं है। वो जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और अपनी श्रेष्ठ को साबित कर रही है। महिला को कमजोर समझने का समय चला गया अब महिला अपने आप में सक्षम है।Ó यह बात सुप्रीम फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी एवं भामाशाह बजरंग लाल तपाडिया ने समीपस्थ जसवंतगढ़ के सेठ सूरजमल तापडिय़ा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में करिअर मंत्र संस्थान एवं सेठ श्री सूरजमल तापडिय़ा वेदांतपीठ की ओर से आयोजित नारी रतन सम्मान समारोह 2024 में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज वेद विद्यालय में पढ़कर संस्कृत की भी सेवा कर रही है। यह अपने आप में उल्लेखनीय है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुजानगढ़ नगर परिषद् की सभापति नीलोफर गोरी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना अपने व्यक्तित्व को प्रदर्शित करना है। क्योंकि वर्तमान दौर में महिला सुरक्षा की बहुत आवश्यकता है। जहां सम्मान होता है वहीं महिलाओं को सुरक्षा मिल पाती है। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने की बात पर जोर दिया। 
 

 

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही करिअर मंत्र संस्थान की सचिव सुनीता वर्मा ने संस्था द्वारा बालिका शिक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न आयामो की जानकारी दी ।वहीं भविष्य में नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध करवाने की बात कही। समारोह की विशिष्ट अतिथि राजस्थानी फिल्मों की अदाकारा सोनम पाटनी ने कहा कि आज महिला विषयों पर फिल्म बनाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि मंजू घोड़ावत ने चिकित्सा के क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते योगदान को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉक्टर अलका मिश्रा ने सामाजिक संस्कारों और अवदानों में महिला समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जीवन की मुख्य दूरी की उपमा महिलाओं को प्रदान की।

विज्ञापन

-इनका हुआ सम्मान


कार्यक्रम में सुश्री कमला कठौतिया, सुमन गोदारा, सभापति सुजानगढ़ नीलोफर गौरी, इंदिरा बिहानी, जसवंतगढ, उर्मिला कोठारी दिल्ली, स्नेह प्रभा मिश्रा, सुजानगढ़ को शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान किया गया, वहीं वृतिका सेन जयपुर, साहित्यकार प्रेम बेगवानी दिल्ली, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा नागौर एवं शोभा दुगड, डॉ. विजय श्री शर्मा, कोलकाता को भी नारी रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व मंत्री नीति नहर, राजश्री भूतोडिया, पार्षद रेणु कोचर, तापडिय़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हेमंत कृष्णा मिश्रा, सरपंच बिरधीदेवी ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला हेमा मोदी, किशोरी कुमकुम, सलोनी शर्मा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सुजलांचल की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया वहीं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम की संपूर्ण आयोजन महिलाओं द्वारा की गई और अधिकतम संख्या महिलाओं की रही। संचालन शंकर आकाश ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News