विज्ञापन

स्वर्गीय नटवरलाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, सेवा कार्यों का भी हुआ आयोजन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 01-Nov-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। भारतीय संगीत सदन संस्था में रविवार, 1 नवंबर 2026 को स्वर्गीय श्री नटवरलाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बक्ता परिवार के सदस्यों, संस्था पदाधिकारियों, कुचामन के प्रबुद्धजनों एवं संगीत प्रेमियों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

विज्ञापन

रामधुन और भजनों से भावविभोर हुआ सभागार

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। विनोद कुमार आचार्य ने रामधुन प्रस्तुत की, वहीं असलम, मुकेश राजपुरोहित सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं भावविभोर हो गया। संस्थान के व्यवस्थापक भानु प्रकाश औदिच्य ने अतिथियों का शब्दों से स्वागत करते हुए स्वर्गीय नटवरलाल बक्ता के संस्थान के निर्माण में दिए गए योगदान एवं उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी।

 

विज्ञापन

वक्ताओं ने किया बक्ता के व्यक्तित्व एवं योगदान का स्मरण

कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, श्यामसुंदर मंत्री, देवीलाल दादरवाल एवं भंवरलाल पारीक सहित अन्य वक्ताओं ने स्वर्गीय नटवरलाल बक्ता के जीवन, व्यक्तित्व एवं सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम के अंत में भाई गोपाल बक्ता, पुत्र नितेश एवं रविकांत तथा धर्मपत्नी ने पुण्यतिथि पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। घनश्याम गौड़ ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद

पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न सेवा कार्य भी किए गए। राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को हेल्थ किट एवं फल वितरित किए गए। वहीं मूकबधिर विद्यालय, अपना घर आश्रम एवं अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर श्यामसुंदर सैनी, कालीचरण व्यास, प्रकाश दाधीच, महेंद्र पारीक, नंदकिशोर बिड़सर, मोहनलाल सोनी, विमल पारीक, ओमप्रकाश कुमावत सहित महिला मंच की सदस्याएं एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंच संचालन महेंद्र मिश्रा ने किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News