लाडनूं : हिरावती के राजकीय विद्यालय मे सोलर प्लांट का शुभारंभ, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सराहनीय पहल
![]() |
अबू बकर बल्खी | Mon, 02-Nov-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरावती में L&T कंपनी की ओर से 5 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर सिस्टम की स्थापना कर उसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।
कंपनी की इस पहल से विद्यालय को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छ ऊर्जा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का अवसर भी मिलेगा।कार्यक्रम में PHED विभाग के सहायक अभियंता राजपाल सिंह शेखावत, L&T के प्रोजेक्ट मैनेजर पवन कुमार त्रिपल सिंह एवं श्री भूदेव तंवर तथा L&T प्रोजेक्ट के O&M इंचार्ज शिवम गुप्ता और नोरंग राम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार जांगु, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी भी मौजूद रहे।अतिथियों ने सौर ऊर्जा को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को अपनाना भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यालय परिसर में सोलर सिस्टम की स्थापना इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है। विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए L&T कंपनी एवं परियोजना टीम का आभार व्यक्त किया।