विज्ञापन

पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 09-Jun-2025
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। टीम महेंद्र चौधरी के आईटी सेल मेंबर गिरधारी महला ने बताया कि मुलाकात के दौरान क्षेत्र में होने वाले पंचायत राज चुनावों को लेकर चर्चा की, साथ ही संगठन के बारे में विस्तार से बात की। पूर्व उपमुख्य सचेतक चौधरी ने पूरे राजस्थान सहित क्षेत्र में बढ़ रहे लूट, चोरी अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर विस्तृत बात की। 
विज्ञापन
साथ ही गत सरकार में किए गए विकास कार्यों को बंद करने तथा कुचामन में 300 बेड के हॉस्पिटल को 100 बेड का कर देना दुर्भाग्य बताया। उन्होंने नावां का महिला थाना दूदू ट्रांसफर करने, कुचामन का एम.सी.एच. हॉस्पिटल शहर से बाहर जाना आमजन के लिए परेशानी का सबब बताया। इससे शहर का व्यापार ठप हो जायेगा, जिससे आमजन में रोष है और कुचामन नावां में गत सरकार में किए गए बजट वापिस दूसरी जगह जाना भाजपा सरकार की नाकामी है। 
 
विज्ञापन

इंग्लिश मीडियम स्कूलों करने  व स्कूलों को मर्ज करने से जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। पूरे प्रदेश सहित क्षेत्र की जनता को आज कांग्रेस याद कर रही है। गरीबों, विधवा, बुजुर्गो की पेंशन कई महीनों से नहीं आ रही है। किसानों से खाद बीज के भाव डबल लिए जा रहे है। डीएपी की प्रोपर सप्लाई नहीं हो रही। 

विज्ञापन

अधिकारी अपनी मन मर्जी चला रहे है। पुलिस थानों में आए दिन लोगों को झूठे मामलो में फंसाया जा रहा है, साथ ही चौधरी ने विश्वास भरोसा दिलाया कि आने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने चौधरी को विश्वास भरोसा दिलाया कि जो अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़वा दे रहा आम जनता, कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान कर रहा उनको आने वाले टाइम में बख्शा नहीं जायेगे। 

( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News