विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य के लिए 19 नामांकन दाखिल, कांग्रेस, भाजपा एवं आरएलपी के प्रत्याशियों ने भरे फॉर्म

अबू बकर बल्खी Mon, 02-Nov-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव को लेकर लाडनूं में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को कांग्रेस, भाजपा एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से कुल 17 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए। इसके साथ ही अब तक दाखिल किए गए नामांकन फॉर्म की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

 
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इससे चुनावी माहौल में हलचल और तेज हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी ममता लहुआ एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) कुटेंद्र कंवर की मौजूदगी में नामांकन फॉर्म दाखिल करने की प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में नामांकन संबंधी कार्यवाही जारी है। नामांकन फॉर्म की जांच में मनीष सिंघाटिया, व्याख्याता चंद्राराम मेहरा, भागीरथ मल, रवि कुमार, इंद्रचंद जांगिड़, गोपाल नेहरा, हेमाराम, जयपाल शर्मा, रामनिवास पूरी, विक्रम सिंह, आदि का विशेष सहयोग रहा।
 
 
पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता को देखते हुए आगामी दिनों में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं। नामांकन के आंकड़ों ने क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को नई गति प्रदान की है।
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News