कुचामन में कल भव्य रूप में मनाई जाएगी डॉ. अम्बेडकर जयन्ती, शोभायात्रा की तैयारियाँ पूर्ण
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 13-Apr-2025 |
---|
इसमें कुचामन उपखण्ड नजदीकी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के समस्त अम्बेडकरवादी संगठनों के हजारों लोग कुचामन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी है। 14 अप्रैल 2025 को प्रात: 08:30 बजे स्थानीय तिलक पब्लिक स्कूल (रैगर समाज भवन) से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा।
जो कस्बे के शिव मंदिर, बुनकर बस्ती, अम्बेडकर कॉलोनी, विनायक कॉम्प्लेक्स, लॉयन सर्किल, कुचामन गौशाला, लुहारिया बास, खटीक मौहल्ला, अम्बेडकर सर्किल, नायक बस्ती, वाल्मिकी बस्ती होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल कनोई पार्क में कार्यक्रम का सभा के साथ समापन किया जायेगा, जिसमें कुचामन व आसपास के ग्रामीण अंचलों के समस्त अम्बेडकरवादी, विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों व सर्वसमाज के लोग भी शामिल होंगे। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की जायेगी। समिति अध्यक्ष हेमराज चावला ने कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।